गर बिन मांगे किसी को मिला सब कुछ तो ख्वाहिश फिजूल है सूरज से रौशनी की गुजारिश भी फिजूल है
किसने कहा आपसे दरिया पार करो टूटी हुई कस्ती पे सच तो ये दरिया से आपकी गुजारिश भी फिजूल है
तेरी मर्जी के खिलाफ हो सकता नही अपनी मौत की तैयारी में हूं खातिर या लिहाज़ से तेरी साजिश कुबूल है
ऐ आसमां मुझे तेरी इनायत की कोई जरूरत नहीं जीने दो मुझे जिस तरह से जी रहा तेरी नुमाइश फिजूल है
जी करता है कह दूं ज़माने से मंजिल चाहता हूं मगर मिलता कभी नहीं होकर मजबूर सिफारिश फिजूल है