विज्ञापन

तुझे याद आना चाहती हूं

prem bajaj

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुझे याद आना चाहती हूं
        
                                                    
                            

थक गई याद करके तुझे, अब तुझे याद आना चाहती हूं,
बहुत किया रकीबों के हवाले, अब तुझे मैं पाना चाहती हूं।

भर लो आगोश में अपनी कि करार आ जाए इस दिल को,
शब-ए-हिज़्रा को मैं अपनी अब रंगीन बनाना चाहती हूं।

मयकदे की ज़रूरत होगी तुझे, मेरी मय के सागर तुम हो,
बना कर के मय तुझे, मैं अपने होंठों से लगाना चाहती हूं।

ना खाया करो झूठी कसमें हमारी, मर गए हम तो पछताओगे,
बहुत सताया तुमने तोड़ कर वादा,अब मैं तुम्हें सताना चाहती हूं।

बहुत तरसाया तूने प्रेम के दिल को, जलती रही विरह अगन में,
जला कर विरह अगन में अब तुझे भी मैं तड़पाना चाहती हूं।

प्रेम बजाज ©®
जगाधरी ( यमुनानगर)
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Rajiv Tyagi

423 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12437 कविताएं

View Profile