विज्ञापन

हो न हो

prem bajaj

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मिले हो आज नसीब से न जाने फिर हमारे नसीब में ये बात हो न हो,
        
                                                    
                            
आ के रोक ले वक्त हो आज हम फिर वक्त हमारे हाथ हो न हो,

एक बार तो लगा लो गले से कि इस दिल को थोड़ा करार आ जाए,
कल का क्या पता कल हमारे नसीब में फिर मुलाकात हो न हो,

आज भड़क उठे हैं जो शोले जज़्बातों के, न दबाओ उस आग को,
सुलगने दो उन अरमानों को कल इस दिल में फिर ये जज़्बात हो न हो,

आ के भूलकर सब भीग जाएं थोड़ा प्यार की बरसात में हम,
जाने कब आ जाए पतझड़ फिर ये प्यार के सावन की बरसात हो न हो,

आ के खुदा से प्यार की लम्बी उम्र की दुआ मांग ले आज हम,
तेरी जुदाई में प्रेम खुदकुशी न कर ले, फिर ये दुआ वाली रात हो न हो।
-प्रेम बजाज
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile