जब तुम आते हो,साथ शीतल छांव लाते हो,
मेरी प्रीत की दुनिया के,तुम हो एक स्नेही साथी,
जब भी पांव हैं डगमगाते ,हाथ थाम लेते हो,
मेरा सहारा बन कर तुम ,प्यारा पल बन जाते हो.
जब तुम गुनगुनाते हो,एक ग़ज़ल बन जाते हो,
मेरी जिंदगी की तुम,एक खूबसूरत सरगम हो,
मेरे ख्वाबों को तराशोगे तुम,बन कर मुकद्दर मेरा,
मेरी जिंदगी के अब,..तुम ही मेरे मन के मीत हो.
जब-जब तुम मुस्कुराते हो,मेरा प्यार बन जाते हो,
ये कैसा जादू है,आंखें देखकर तुम,मुझे पढ़ लेते हो,
दिल की धड़कन बन कर तुम, मेरे दिल में रहते हो,
ओ मेरे जीवन साथी, हाँ कह दो मेरे जीवन साथी हो,
ओ मेरे जीवन साथी, हाँ कह दो मेरे जीवन साथी हो.