विज्ञापन

मैं भी किसान बनूँगा

Pramod Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            माँ
        
                                                    
                            
तुम नाराज न हो
तो एक बात कहूँ
मैं भी
पिता की तरह
एक किसान बनूँगा
प्रतिदिन
बैलों को लेकर
कांधे पर हल लादकर
नदी के उस पार
खेत जोतने जाया करूँगा
उन खेतों पर
खूब श्रम करूँगा
उन्हें अपने खून पसीने से सींचूंगा भी
फिर देखना माँ
तुम जिन बीजों को
संजोकर रखती हो न
मैं उन्ही बीजों को
खेत मे बोऊंगा
जिससे खूब सारा
अनाज पैदा होगा
फिर हम
भूखे पेट नही सोएंगे माँ ।

*प्रमोद कुमार सरल*
*चित्रकूट*
 
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करे।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all