दीपों की सौगात लिए
खुशियों का पैगाम लिए
हर्षोल्लास जीवन में भरने
जगमग करती आई दिवाली।
कर दमन रावण के दंभ का,
श्री भगवान राम सीता जी सहित
मय वानर सेना के
किया अयोध्या में आगमन
पावन हुई अयोध्या नगरी।
इसी खुशी में दीप जला के
खील बताशों का भोग लगा के
करे नमन श्री लक्ष्मी गणेश का।
अंधियारा हम दूर भगाये,
आओ मिलकर हम दीप जलाये।
दीपों की इन रोशनी में,
“सत्यमेव–जयते” ही निहित हो।
‘असत्य पर सत्य’ की विजय मनाने,
एक बार फिर आई दिवाली।