गर्म कपड़े कर दो पैक निकालो
हल्के-फुल्के मुलायम कपड़े
क्योंकि आ रही हैं गर्मियां।
ठंडा पानी शर्बत शिकंजी लस्सी
छाछ पीने के लिए बांधलो कुर्सी
कि पेटियां।
दिसंबर-जनवरी तो सूरज चाचा का
बेसब्री से इंतजार रहता था जैसे हो
प्रेमिका। अब देख चिढ़ जाओगे क्योंकि
आ रहीं हैं गर्मियां।
कूलर पंखा एसी फ्रिज ने तीन-चार महीने
आराम से मनाली छुट्टीयां अब चलो काम
पर लगो क्योंकि आ रही हैं गर्मियां।
तेज धूप चुभेगी दोपहर से शाम होने
में देर लगेगी। कच्चे आम का आचार
घर पर बना रहे हों और तरबूज
खरबूज आम बाजारों में बिक रहे हों
तो समझो आ रही है गर्मियां।
पानी-बिजली की खपत बढेगी हर
दिन कटौतियां होंगी क्योंकि आ रही है
गर्मियां।
तपती धूप ऊपर से बढ़ता गुस्सा दिनभर
रहता सब सूना-सूना। चिड़िया कोयल
छिपकली चूहे दिखने लगेंगे जो अंदर
छिपे थे दिखने लगेंगे क्योंकि आ रही हैं
गर्मियां।
अब टीवी मोबाइल पर एक ही चर्चा
पारा पहुंचा पचास के पार गर्मी से हुआ
बुरा हाल। लूं के थपेड़ो को सहना है
खराब मौसम से मनुष्य को युद्ध करना है।
क्योंकि आ रही हैं गर्मियां।
पानी की कमीं शरीर में मत होने
देना जूस फल फ्रूट खाते रहना।
जरूरी हो तभी दोपहर में बाहर
निकलना। क्योकि आ रही हैं गर्मियां।
ठंडा- ठंडा कूल कूल पाउडर लगाकर
सो जाओ हल्का-फुल्का भोजन खाओ
हल्के हल्के रंग वाले कपड़े पहनना क्योंकि
आ रही हैं गर्मियां।