विज्ञापन

विश्व कप क्रिकेट 2011 श्रीलंका आस्ट्रेलिया

Pradeep Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            विश्व विजयी दोनों टीमें पहुंची,
        
                                                    
                            
प्रेमदासा स्टेडियम हुआ तैयार।
श्री लंका से आस्ट्रेलिया भिड़े,
एक मेज़बान एक है मेहमान।।

एक दूजे को धो डालने को,
लक्ष्य लिए उतरे मैदान।
टॉस जीत श्री लंका ने,
बल्लेबाज़ी हेतु चुना मैदान।।

सलामी जोड़ी मैदान में उतरी,
कर नहीं पाए कुछ खास।
31 रन पर चल दिए दोनों,
कप्तान को किए वो निराश।।

विश्व कप में लगातर 31 मैच जीत,
गड़ाएं बत्तीसवें मैच पर भी आँख।
मेज़बान को हरा इस मैच में,
रचने को है एक नया इतिहास।।

क्रिकेट भी है अनिश्चितताओं का खेल,
इसके लिए, लुईस मेथड तक हुए इज़ाद।
पर यहां कुछ काम नहीं आ पाया,
इंद्र देवता के आगे सब हुए लाचार।।

तीन विकेट शीघ्र खोने के बाद,
संभल गए श्री लंकाई बल्लेबाज़।
चौथे विकेट के लिए जोड़े 71 रन नाबाद,
आगे की रण नीति पर कर रहे थे विचार।।

ऐसे समय में शुरू हुई बरसात,
डगलस लुईस भी हो गया फेल।
एक बार जो पैवेलियन लौटे,
आगे नहीं बढ़ सका फिर खेल।।

इस विश्व कप का पहला मैच,
बारिश का हुआ शिकार।
इंद्र देवता विजयी हुए,
दर्शक गण हुए निराश।।

भारी बारिश के कारण हुआ,
आस्ट्रेलिया श्री लंका मैच रद्द।
दोनों ने एक एक अंक बटोरे,
उसी से किए वो सब संतोष।।
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12689 कविताएं

View Profile