विज्ञापन

विश्व कप क्रिकेट 2011 श्री लंका कनाडा

Pradeep Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हंबनटोटा का महिंद्रा राजपक्षे स्टेडियम,
        
                                                    
                            
प्रथम अंतर्राष्ट्रीय एक दिनी मैच हेतु तैयार।
इस दसवें विश्व कप का तीसरा मैच यहां,
श्रीलंका और कनाडा भिड़ने को है तैयार।।

श्रीलंकाई चीतों ने दोनों में जौहर दिखाया,
कमजोर कनाडा को हर क्षेत्र में पछाड़ा।
माहेला विश्व कप का चौथा तेज़ शतक ठोका,
रनों के लिहाज से सातवां सबसे बड़ा जीत बनाया।।

81 गेंदों में लगाया माहेला ने सैकड़ा,
बनते ही डेविसन के शिकार हुए।
श्रीलंकाई चीते अपने मैदान में,
सात विकेट पर 332 रन जड़ दिए।।

अनुभवहीन गेंदबाजों की,
अनुभवी ने जमकर की धुनाई।
अनुभवी बल्लेबाजों ने भी फिर,
की उनकी अच्छी तरह धुनाई।।

मात्र 23 रन पर आधी टीम लौट गई,
तीन खिलाड़ी दहाई तक नहीं पहुंचे।
36.5 ओवर में 122 रन बनाकर,
श्रीलंकाई चीतों के आगे घुटने टेके।।

भारत में जो स्थान सचिन का,
वही श्री लंका में मुरली धरन का।
क्रिकेट विश्व में यह महत्वपूर्ण रत्न है,
इनके बिना क्रिकेट इतिहास अर्ध है।।

श्रीलंका अनुभव एवं घरेलू,
मैदान का भरपूर लाभ उठाया।
अनुभवहीन कमजोर कनाडाई को,
हंबन टोटा में धूल चटाया।।
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

dinesh chauhan

3544 कविताएं

View Profile

Manoj Kumar

420 कविताएं

View Profile