विज्ञापन

दिल की बात

Poonam Rathore

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जिए तो कुछ ऐसे जिए हम
        
                                                    
                            
मुस्कुराते भी रहे और
गम उठते भी रहे
लबों ने गुनगुनाना नही छोड़ा
और बेरुखियों ने दिल भी बहुत तोड़ा
पर अपनी हसरतों की मासूमियत तो देखो
उन्ही दर्द के लम्हों में अपनी हसरतों को सजाते रहे
जिंदगी की रफ्तार बहुत तेज है
मेरे विचारों में स्थिरता की सादगी
तभी किसी के पीछे चलते नही हम
है अपनी ही धुन में आवारगी
अपनी खामोशी से दिल लगा बैठे हैं
सबकी आवाजों में खो जाते हैं कहीं
राहत भी है और सुकून भी है मेरी इस तन्हाई में
वर्ना उलझ जाते हैं हम जज्बातों की रुसवाई में
दिन के उजाले राह तकते है
रातों को इंतजार रहता है मुलाकातों का
जवाब बन जाती है खुद जिंदगी मेरी
फर्क नहीं पड़ता है कैसे भी हालातों का
बारिशों को दिल की धड़कन बनाके
आसमां को संग अपने रूलाते भी रहे
गम उठाते भी रहे और मुस्कुराते भी रहे

पूनम राठौर

हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Powari Bhasha

333 कविताएं

View Profile

jagdish bhandari

13 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

416 कविताएं

View Profile