अतीत तो बस रद्दी कागज़, उससे सीख के आगे बढ़ना है,
वर्तमान आज का अख़बार है, हर पल को पढ़कर गढ़ना है।
भविष्य हमारा प्रश्नपत्र है, उत्तर स्वयं लिखना होगा,
मेहनत की स्याही से उसमें, सपनों को रंगना होगा।
बीते कल को भूल नहीं जाना, उससे सबक लेते जाना,
आज मिले अवसर को समझकर, अपना भाग्य बनाते जाना।
न समय किसी के लिए रुकता, न किस्मत खुद बन जाती है,
जो आज परिश्रम करता है, मंजिल उसके पास आती है।
याद रखो जीवन का मंत्र, यही सफलता की पहचान है,
अतीत अनुभव, वर्तमान कर्म और भविष्य हमारी उड़ान है।
-पूनम कुमारी