सुलगाते सुलगाते एक प्यारा सा रिश्ता सुलगा ही दिया
हलचलों की जंग में दिमाग को आखिर जिता ही दिया
देखो ना पूरे होश में भी हमने तो तुझे गंवा ही दिया
दिल तुझे चाहता है इस कदर कि खुद को रुला ही दिया
तुझसे दूर होने के जतन में बस तुझे भुला ही दिया
तू तो बातों से बनी लत थी जिसे मैंने हटा ही दिया
दिखता था तू चारों ओर बस एक पर्दा लगा ही दिया
ठहरने की जिद में खुद को आखिर ठहरा ही दिया
सभी एहसासों को ठोकर मार एक जाल लगा ही दिया
मित्रता से आगे बढ़ी इस ज़िंदगानी को अब रोक ही दिया
-पूनम भाटिया