विज्ञापन

बिछड़ा यार मिला हो अमलन में

Poonam Bhatia

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम कुछ इस तरह से रच बस रहे हो मन में
        
                                                    
                            
जाने कोई बिछड़ा यार मिला हो अमलन में

ख़्याल की खता है कि अक्सर तेरे ख़्याल में
ना जाने कितने ख़्याल आते हैं यूँ इकबाल में

इज़हार-ए-एजाज़ की इजाज़त मिले हक़ में
ऐतबार का सहारा मिले हर पल इत्तिफ़ाक़ में

इरादा है बढ़े सघनता किसी जन्नती हिज़ाब में
जो रेशम के काफ़िये से चमके पाक किताब में

गिरह ना रहे कोई ग़ज़ल के पावन गुलफ़ाम में
हम तुम रहें बन के रत्न मोती हर अल्फ़ाज़ में
-पूनम भाटिया
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all