विज्ञापन

बेड़ियाँ

Poonam Bhatia

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बरसात में भी फीकी सी मुस्कान
        
                                                    
                            
लगती तो मुस्कान ही थी
पर असल में वो मुस्कान कहाँ थी
इजाज़त ही नहीं थी उसे मुस्काने की
वो तो कभी कभी कर जाती थी
ये बड़ी सी गलती

उसने तो जब से होश संभाला है
खुद को कैद ही पाया है
दिखने वाली बेड़ियों में ना सही
पर ना दिखाई देने वाली
अनाम व अनन्त बेड़ियों में
बेड़ियाँ ही तो थीं सब

इज़्ज़त की बेड़ी
नाम की बेड़ी
जाति धर्म समाज की बेड़ी
लोग संस्कृति परम्परा व्रत
त्यौहार क्षेत्र आदि आदि
के नाम की सहस्त्र बेड़ियाँ

अनगिनत बेड़ियाँ
छोटे कपड़े बड़े कपड़े
गहने सिंदूर बिंदी पायल
उठना बैठना चलना
कितना हंसना है
कितना रोना है
तय करते हैं मालिक

ना मानो तो बेइज़्ज़ती का ठप्पा
अरे! ये भी एक बेड़ी
सबसे दुरूह व सबसे आसान बेड़ी
बेइज़्ज़ती की बेड़ी
नाम खराब कर दिया
पैदा ही नहीं होती तो अच्छा होता
पैदा होते ही मर क्यों नहीं गई
वाह कितनी खूबसूरत बेड़ी

पूरी ज़िंदगी के लिए
झिलती हुई अझेल सी बेड़ी
क्या पहनें क्या ना पहनें
किससे बोलें किससे ना बोलें
क्या करें क्या क्या ना करें
कहाँ बैठें कहाँ ना बैठें
सब गलत ही लगता है

कैसे खुश रखें मालिक को
कि बंधन से आज़ाद हो जाएं
चिड़िया बन आकाश नाप आएं
कुछ देर ही सही मुस्कान बिखेर लें
और बेफिक्र हो जाएं
पिता भाई बेटे पति
या यूं कहें पुरुष नामक बेड़ी से
-पूनम भाटिया
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all