विज्ञापन

आओ चलें

Poonam Bhatia

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आओ चलें
        
                                                    
                            
तुम चलो
हम चलें
हम सब चलें
आगे बढ़ें
बढ़ते चलें
नभ को छुएं
तारों को देखें
बादलों को निहारें
आओ सुने-
नीला आकाश क्या कहता है?
वो उड़ता पक्षी
क्या गुनगुनाता है?
आओ सोचें-
शाम की मद्धिम
रोशनी क्या बताती है?
नीचे की धूल
ऊपर पहुँच क्या जताती है?
आओ खोजें-
नभ के आगे का नभ
शिख से आगे का शिख
आकाशगंगा का रहस्य
दूर और पास का सच
आओ जाने-
हम एक हैं
हम नेक हैं
हम शक्ति हैं
हम प्रेम हैं
हम पूर्ण हैं
हम सम्पूर्ण हैं
आओ चलें........
-पूनम भाटिया
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all