विज्ञापन

जंग और जिंदगी

Pooja Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरी खैरियत तू पास रख ले
        
                                                    
                            
मुझे तो अब जंग का शौक है
बिना लड़े ही जो मैं मर जाऊं
उस जिंदगी से अच्छी तो मौत है
सांसे चलने का अहसास ही बस
किसी का जिन्दा होना नहीं होता
बिन जीए जो मुर्दा सा चला जाये
ऐसे जन्म से तो अच्छा शोक है
थाम सके न हाथ किसी गिरते को
वो हाथ खुद के जिस्म पर बोझ है
तेरी खैरियत तू पास रख ले
मुझे तो अब जंग का शौक है   



हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile