विज्ञापन

टूट कर बिखरा नहीं हूं

PAWAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            टूट कर अभी बिखरा नहीं हूं मैं
        
                                                    
                            
अभी मेरे अरमान बाकी है

माना पंखों, में थोड़ा थकान है मेरे
फिर भी अभी मेरा, इँम्तिहा बाकी हैं...

किसने कहा तुमसे कि, सब्र मेरे टूटने लगे
सपने मेरे ,आंसुओं सा ढलने लगे

मैं उस मिट्टी का जन्मा वृक्ष नहीं
जिसे गमलों ने सींचा हैं

मरुभूमि का वृक्ष हूं मैं...
जिसे चलती रेतो ने सींचा हैं
बिना धरा पर गिरे,बोलो चलना किसने सीखा है
बिना रणभूमि में पग रखें, बोलो रण किसने जीता..


बाधाएं,आई है तो टूटेंगी
ज़िद का ज्वार है मुझमें
देखता हूं ये कब तक रोकेंगी...
देखना एक दिन इसी उर से
जीत की धारा फूटेगी
।जीत की धारा फूटेगी।

पवन कुमार यादव 


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all