विज्ञापन

ज़िन्दगी वार दी

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज़िन्दगी वार दी फिर भी मिली रुसवाई ही
        
                                                    
                            
उड़ गए पंछी रही साथ में तन्हाई ही

दुनिया में आज बुजुर्गों की नहीं है कोई पूछ
जिसकी थी पूछ नहीं वो रही बरनाई ही

वक़्त बच्चों के नहीं पास है उनकी खातिर
है डराती उन्हें ख़ुद की सदा परछाईं ही

दर्द तन्हाई का झेला है बुज़ुर्गों ने आज
दर्द-ओ-तन्हाई से है उनकी शनासाई ही

उनको इस दर्द से बाहर हमें ही लाना है
समझे कोई तो कभी दर्द की गहराई भी
 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Chandra prakash

28 कविताएं

View Profile