विज्ञापन

तुझे खोने के डर में

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुझे खोने के डर में ख़ुद को ही हमने गँवाया है
        
                                                    
                            
तेरी खातिर ये दिल अपना बहुत हमने दुखाया है

मोहब्बत जुर्म बन जाएगी क्या मालूम था हमको
मगर ये दर्द अपना दिल में दफ़ना कर छुपाया है

लहू के आँसू रात-ओ-दिन बहाए तेरी ही खातिर
मोहब्बत का ही शायद कर्ज़ कुछ ऐसे चुकाया है

बहुत कोशिश की पर दिल से भुला पाए नहीं तुमको
तेरी यादों ने आ हर वक़्त ही हमको रुलाया है

लिखा था दर्द किस्मत में जो यूँ मिलना हुआ तुझसे
फ़लक पर भी बिठा कर ख़ाक़ में तू ने गिराया है
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Suresh Kumar

579 कविताएं

View Profile