तू नहीं तेरी मोहब्बत तो है
ज़िन्दगी जीने की सूरत तो है
हाथ छूटे, न कि टूटा रिश्ता
आज भी दिल में वो रग़बत तो है
लाख इनकार तू कर ले चाहे
दिल में तेरे, मेरी चाहत तो है
प्यार तो तू भी मुझे करता है
बस दिखावे की ही नफ़रत तो है
अनकहा प्रेम है दिल में अब तक
दूरियों में सही क़ुर्बत तो है
तेरे दिल में बसी है ये 'पारुल'
जन्मों की अपनी भी निस्बत तो है