विज्ञापन

जब जी चाहे आप उसको बस सदा भी दीजिए

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दोस्ती की है अगर,  उसका  सिला भी दीजिए
        
                                                    
                            
दोस्त  माना है तो, राज़-ए-दिल सुना भी दीजिए

दोस्ती के ही सिवा बाज़ार में सब दस्तियाब
दोस्तों से दोस्ती सच्ची निभा भी दीजिए

सोचिए दिल से हज़ारों बार रग़बत के लिए
वरना उसको दिल से अपने अब भुला भी दीजिए

दोस्ती की इस कसौटी पर खरे रहना सदा
रिश्ता है अनमोल ये सबको दिखा भी दीजिए

दोस्ती ज़िंदा रहेगी दिल में 'पारुल' के सदा
जब जी चाहे आप उसको बस सदा भी दीजिए
32 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13556 कविताएं

View Profile