विज्ञापन

यादों के इन सिलसिलों से कैसे बाहर अब मैं आऊँ

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रूठे हैं एहसास सपने आँखों में कैसे सजाऊँ
        
                                                    
                            
तुमको चाहूँ भी भुलाना तो बता कैसे भुलाऊँ

तेरी फ़ुर्क़त में ये दिल पत्थर का बनता जा रहा है
जीने की भी आरज़ू दिल में कहाँ से अब मैं लाऊँ

तेरी रुसवाई न हो इस डर से चुप बैठा हूँ अब तक
दिल का ऐसा दर्द है अरमान मैं कैसे छुपाऊँ

शक्ल चाँद-ओ-तारों में भी तेरी दिखती है मुझे तो
आँखों में जो चेहरा बसता है वो मैं कैसे हटाऊँ

ज़िंदा रहने की ही इक छोटी सी कोशिश करती हूँ मैं
यादों के इन सिलसिलों से कैसे बाहर अब मैं आऊँ
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjay

2 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

520 कविताएं

View Profile