विज्ञापन

रंज ये है

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रंज ये है दिल में तेरे बदगुमानी रह गई
        
                                                    
                            
आँखों में एक बूँद पानी की रवानी रह गई

मेरे दामन में रहे ग़म और तन्हाईयाँ ही
और क़िस्मत में तेरी तो शादमानी रह गई

प्यार से हम दोनों ही महरूम हो कर रह गए
ज़िन्दगी भी अपनी बन के इक कहानी रह गई

बात अपने दिल की कह भी तो नहीं पाए तुम्हें
यूँ अधूरी दिल की सारी तर्जुमानी रह गई

जो समझना ही न चाहे उसको क्या पारुल कहें
दर्द में डूबी हुई अब ज़िन्दगानी रह गई
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all