दिखा के ख़्वाब मुझे, मुझसे वो जुदा होगा
न सोचा था कभी, वो ऐसे भी ख़फ़ा होगा
सुलगते दिल में हैं शोले उसी की यादों के
उसी की याद में दिन-रात दिल जला होगा
ज़ुबाँ पे मेरी न होगा मलाल कोई भी
ख़ुदा की मर्ज़ी से जो कुछ मुझे अता होगा
बहेंगे आँखों से आँसू यूँ दर्द-ए-दिल बन कर
कहाँ पता था मोहब्बत का ये सिला होगा
हमेशा अब तो समुंदर ही होगा आँखों में
मेरी तो ज़िन्दगी में अब नहीं मज़ा होगा
उसी की बाँहों में आ जाए मौत 'पारुल' को
सुकून इस से बड़ा और क्या बता होगा