हाथ उट्ठे तो यही दिल से दुआ निकली है
लंबी हो उम्र मेरे मुख से सदा निकली है
हो मुकम्मल सभी के ख्वाब मैं तो कहती हूँ
ये दुआ सबके लिए मेरे ख़ुदा निकली है
सबकी साँसों पे ख़ुदा नेमतों का पहरा हो
यूँ हक़्-ए-बंदगी की ख़ुद ही अदा निकली है
कश्ती काग़ज़ की न डूबे ख़ुदा की रहमत से
मुश्क़िलें भी वो समुन्दर सी हटा निकली है
झरें गुलबुन से सभी झोलियों में गुल ही गुल
दिल से कुछ ऐसी ही अंदाज़-ए-नवा निकली है
तीरगी की न पड़े छाया किसी घर में भी
इन दुआओं के चिराग़ों से ज़िया निकली है