सनम तेरी ही मोहब्बत पे दिल निसार किया
क़सम से तुम पे सदा दिल से ए'तिबार किया
दिल-ओ-जाँ तेरे थे, तेरे रहेंगे जन्मों तलक
अज़ल से जन्मों तलक तेरा इंतिज़ार किया
किशन का रूप तू राधा बनी मैं तेरी पिया
तुझे ही मैंने तो हर जन्म हम-कनार किया
विरह में तेरे मैं जोगन ही बन गई हूँ सनम
ले हाल अपना तेरे आगे आश्कार किया
तेरी तलब में तो 'पारुल' की जाँ भी जाएगी अब
मेरे तो दिल को तू ने कितना बे-क़रार किया