विज्ञापन

तुम्हें भूल जाऊँ, कैसे

Pappu Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भूल जाऊं उन बीते दिनों को
        
                                                    
                            
और न पलटू अतीत के पन्ने
कैसे होता है ये भूलना
मैन नही सीख पाए है अभी भी
मैं जीता हूं हर रोज तुझमें
तेरी यादों का कारवाँ गुजरता
हर रोज मेरे मन में
मैं कहना चाहता हुँ
मंजिल अभी शेष है
लेकिन कारवां नही ठहरता
मेरे गम के साथ कुरेद देता है
उन यादों को

जो दफन हो चुकी थी
सदा के लिए
मेरे बीते कल खुलने लगते है
एक-एक सा अचानक
जिन्हें शायद मैं कभी ही
अपने स्मृतियों में चाहता
मेरा स्थिर और शांत मन
मचल उठता है
और
उन यादों के सागर में
गोता लगाता है और
डुब जाता है पूरी तरह
उन अतीत के सुनहरेपन में
जो हमने साथ जिये थे

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all