विज्ञापन

मेरे इश्क़ की गली तू है

Pappu Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फूल,खुशबू,कली तू है
        
                                                    
                            
नाजुकी में पली तू है
एक मुकम्मल ग़ज़ल तुझमें
मेरी कलम से भली तू है !
हुस्न तेरा कुछ बहका-सा
एहसास,अहा ! कुछ महका-सा
हवाओं-सी हँसी तेरी
दुआओं-सी खुशी तेरी
दरख्तों-सा तेरा होना
ख्यालों-सा तेरा खोना
दीवानगी में ढली तू है
मेरे इश्क की गली तू है !
- पप्पू मिश्र 'पुष्प'
 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all