विज्ञापन

शिखरों पर भी पहुँचकर

Pankaj Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जीवन क्षणभंगुर स्वप्न-सा,
        
                                                    
                            
बहता नित्य प्रवाह।
जो ठहरा, वह रेत हुआ;
जो बहा, वही अथाह॥

परिवर्तन का चक्र ही,
जग का शाश्वत धर्म।
पत्ते झरते, फूल खिलें—
यही प्रकृति का कर्म॥

समय किसी का सखा नहीं,
न उसका अनुराग।
जो उससे बँधकर रह गया,
खो बैठा निज भाग॥

शिखरों पर भी पहुँचकर,
मत खोना आधार।
धरती से जुड़ा वृक्ष ही,
छूता है अम्बर-पार॥

मोह घटे तो दृष्टि में,
सत्य स्वयं मुस्काए।
अंतर का निर्मल दर्पण,
जीवन-पथ दिखलाए॥

जीवन केवल पंथ है,
पथिक नहीं अधिकार।
धरती से जो जुड़ गया,
उसका हुआ विस्तार।
विनय बने जिसके चरण,
उसका ऊँचा संसार॥
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Adv DK Kanojiya

71 कविताएं

View Profile