शक्ति एक है जो सब जगह व्याप्त है
यह शक्ति अनेक रूपों में विद्यमान है
यह शक्ति रचयिता और सहायक भी होती
शक्ति की उपासना चेतना को जाग्रत करती
हर श्वास पर शक्ति का नियंत्रण होता
प्रभु की इच्छा ही शक्ति का प्रवाह है
प्रभु शक्ति रुपी देवी का आश्रय लेकर
सब देवी मां को सौंप कर विश्राम करते
देवी का प्राकट्य, नकारात्मकता से मुक्ति दिलाता
चाहे वह पाप हो अन्याय हो या अत्याचार हो
अनेक रूपों में शक्ति रुपी देवी मां
प्रकट हो शांति धारण करती हैं
अतः अपनी आत्मा के दिव्य दर्शन ही
चेतन रूपी प्रकाश में मां का आवाहन है
जो देवी समस्त प्राणियों में शक्ति
चेतन शांति के रूप में विराजमान है
उसे आदिशक्ति को कोटि नमन