विज्ञापन

नदी के दो किनारों- सा मेरा प्रेम

P K Garg

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नदी के दोनों किनारे कभी मिल नहीं पाते,
        
                                                    
                            
फिर भी एक-दूजे के बिना रह नहीं पाते।
बीच में बहती धाराएँ चुपचाप यह कहती हैं,
दूरी के फ़ासले भी प्रेम को कहाँ रोक पाते हैं।

एक किनारा सुबह की धूप सा उजला है,
दूजा शाम की लाली में ढला है।
मिलन नहीं, पर भावना अटूट है उनकी,
खामोशी में भी कहानी पूरी-पूरी है उनकी।

लहरें रोज़ संदेश लेकर आती-जाती हैं,
अनकहे जज़्बात दोनों तक पहुँचा जाती हैं।
जो प्रेम मिलकर भी टूट जाते हैं,
यह प्रेम दूर रहकर भी निभाते हैं।

नदी के दोनों किनारे यही सिखा जाते हैं—
प्रेम पास होने का मोहताज नहीं होता,
कभी-कभी दूरी ही बताती है
कि रिश्ता सच में कितना अटूट होता है।
10 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile