विज्ञापन

मेरी ईद का चाँद

Nouman Ali

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरी ईद का चाँद है वो,
        
                                                    
                            
मेरी रूह की पहचान है वो।
अँधेरी रात में चमकता हुआ,
मेरा सबसे हसीन अरमान है वो।
उसकी आँखों में जब भी झाँका,
मैं खुद को ही भूल गया,
मेरी हर खुशी का राज वही,
मेरी हर मुस्कान है वो।
जब भी उदास हो जाता हूँ
दुनिया के इस शोर में,
मेरे दिल को सुकून देने वाला
एक प्यारा सा नाम है वो।
उसके बिना अधूरी लगती है
मेरी हर एक दुआ,
मेरी हर इबादत का
छुपा हुआ इनाम है वो।
दूर होकर भी दिल के
सबसे करीब रहता है,
मेरी तक़दीर में लिखा हुआ
एक ख़ूबसूरत पैग़ाम है वो।
मेरी ईद का चाँद है वो,
मेरी रूह की पहचान है वो,
इस बेरंग सी दुनिया में
मेरी सबसे हसीन शाम है वो।

 
5 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile

Junaid Ahmad

5 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

1 कविता

View Profile

Dr fouzia

6854 कविताएं

View Profile