विज्ञापन

यहाँ फ़क़ीर के पहले-पहल गुलाम थे हम

Nivedan Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हैं आज शाह प पहले यहीं गुलाम थे हम
        
                                                    
                            
तुम्हारी सुब्ह से पहले किसी की शाम थे हम

बदन तो बाद का हासिल है कुछ बरस पहले
यक़ीन मानिए आँसू थे इंतिक़ाम थे हम

इसी हुनर से लड़ाई लड़े औ जीते भी
जो दंड-भेद था कोई तो साम-दाम थे हम

अजीब खेल है दौलत का कामयाबी का
कुबूल आज हैं पहले यहाँ हराम थे हम

अजीब धुन मिरे सर पर सवार थी मौला
यहाँ फ़क़ीर के पहले-पहल गुलाम थे हम
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

samarth dalela

2 कविताएं

View Profile