विज्ञापन

रानी पद्मावती...

Nitu Thakur

Mere Alfaz
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            एक हाथ में विष का प्याला
        
                                                    
                            
एक हाथ में धरी कटार
आज तजेंगे प्राण मगर
दुश्मन से ना मानेंगे हार
क्या समझ रहे थे तुम अबला
जो हाथों में आ जायेंगे
हम वीर शेरनी की जाई
हम तुमको धुल चटायेंगे
है लाज शरम गहना माना
घूँघट में शीश छुपाते हैं
पर वक़्त पड़े तो बन काली
राण में तलवार चलाते हैं
नासमझ समझ का फेर है ये
हम दास तेरे हो जायेंगे
यदि वक़्त पड़ा तो अग्नि पे
जौहर का खेल दिखायेंगे
ये हिन्द देश की छत्राणी
ना कदम हटायेंगी पीछे
तू कदम बढ़ा के देख जरा
कुचलेंगें कदमों के नीचे
तुझ जैसे नीच नराधम को
हम कभी शरण ना आयेंगे
पग आज बढ़ा के देख जरा
तुझको औकात दिखायेंगे
राज महल की दीवारों को
हम शमशान बनायेंगे
धरती माँ की आन की खातिर
अपनी चिता जलायेंगे
शर्म लुटाके जीने से
बेहतर होती है वीरगती
जब तक थे तन में प्राण
यही कह रही थी रानी पदमावती

नीतू ठाकुर
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile