विज्ञापन

किराए की गलियों में जिंदा परिंदा ...

Nirmal Thakur

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            किराए की गलियों में जिंदा परिंदा
        
                                                    
                            
बना लिया खुद का मकान
सोच रहा है सारा जग है मेरा मुट्ठी में
सब संचित धन मेरा
इस जग से ना लूंगा मैं मिटने का नाम
आया हूं मैं स्वर्ग धरा से अमर का पानी पीकर
मौत हरदम होगा नाकाम
समय करवटें बदलती गई
अचानक पैर से जमीन खिसक गई
किस्मत का लिखा टाल न सका
किराए की गलियों में जीवन मुकम्मल हो ना सका
संचित धन सब मिला धूल मिट्टी में
पांच तत्व से बनी काया भी
हुई पंचतत्व में विलीन
रह गया ये किराए की गलियां
ढह गया किराए की गलियों में बसाई मकान
उड़ गया आत्मा परिंदा
मिट्टी में मिल गया कंचन काया
सारी दुनिया बनी पड़ी छाया
सत्य है सृष्टि में जीवन मृत्यु
व्यर्थ है इस जग में मोह माया अंहकार
जन्म हुआ है तो मरण है निश्चित
कोई आगे तो कोई पीछे पर मौत है निश्चित
कर्म करो कुछ अच्छा
युगों-युगों याद करेगी सारी सृष्टि । ॥

( रेखा भारती - निर्मल ठाकुर )
( बनासो हजारीबाग झारखंड)

- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

26 कविताएं

View Profile

Sudhir Khatri

562 कविताएं

View Profile