विज्ञापन

आसक्त

Neha Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नींद से ना जगाओ आसक्त को,
        
                                                    
                            
आज अरसो बाद सोया लगता है।
आँखों में उसके कुछ नशा भी है,
मय में खुद को डुबोया लगता है।
देखो तकिया भी गीला है उसका,
आज जी भर के रोया लगता है।
शायद कुछ दर्द कम हुआ उसका,
आज जख्मों को धोया लगता है।
बेपरवाह सा है कुछ बाकी नहीं,
खुद में गुम रुसवा सा लगता है।
अश्क़ों को समेटे अंखियन में,
देखो सब कुछ खोया लगता है।
चिंगारी की लौ दिल में भरकर,
मानो ज़ख्म आग सा लगता है।
नि श्छल स्नेह के बंधन से वो,
अब आजाद सा लगता  है।
मोहमाया के बंधन से अब,
खुद को दूर सा रखता है।।


नेहा यादव 


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile