विज्ञापन

ये कैसा जादू डारा ?

Neeraj Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हाय ये कैसा जादू डारा ?
        
                                                    
                            
सुख की छाँव जब-जब पाई,
आँखों ने फिर मोती ढाले।
सुख के आँसू भी नमकीन हैं,
दुख के आँसू भी मतवाले।
जीवन की इस लंबी यात्रा में,
सब कुछ पाकर भी खोया है,
मीठे जल की प्यास बुझाकर,
हर प्राणी भीतर रोया है।
समंदर की गहराई में,
लहरों का कोलाहल भारी।
नैनों की इस गहराई में,
दर्द की दुनिया न्यारी-न्यारी।
बाहर सब कुछ मीठा-मीठा,
भीतर खारा असीम किनारा,
किसने इस जीवन के सागर,
में ऐसा जादू है डारा?
-नीरज तँवर
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10736 कविताएं

View Profile