विज्ञापन

तो पीछे कोई अधूरा हिसाब न रह जाए।

nav mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरी आख़िरी ख़्वाहिश बस इतनी है…
        
                                                    
                            

ज़िंदगी से कोई शिकायत नहीं,
बस कुछ हिसाब अभी बाकी हैं,
कुछ अपनों के कर्ज़ चुकाने हैं,
कुछ गैरों के एहसान बाकी हैं।

जाने से पहले इतना कर जाऊँ,
किसी के दिल पर मेरा कोई बोझ न रह जाए,
जिनका हक़ है मुझ पर, वो लौटा दूँ,
और किसी की आँख में मेरी वजह से आँसू न रह जाए।

बस भगवान से इतनी सी दुआ है—
मेरे हिस्से के सारे कर्ज़ पूरे हो जाएँ,
और जब भी मेरी ज़िंदगी का सफ़र पूरा हो,
तो पीछे कोई अधूरा हिसाब न रह जाए।

 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10619 कविताएं

View Profile

Adv DK Kanojiya

71 कविताएं

View Profile

Suresh Kumar

579 कविताएं

View Profile