विज्ञापन

रख लूँ

Nakul Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं आँखों से तेरे होठों की मिठास चख लूँ?
        
                                                    
                            
तू कहे तो आज रात तुझे दिल के साथ रख लूँ?

दे दूँ तुझे खुशियों का शालीमार बाग ही
तेरे दर्द के बंजर को अपने पास रख लूँ?

बिछौना तो लगा दिया क्या एक लिहाफ रख लूँ?
और कहे तो घोलकर तेरी साँसो में साँस रख लूँ?

देख लूँ खुद को भी मैं तेरी निगाह से?
इस पहर के लिए तेरी आँखों में आँख रख लूँ?

वक्त की स्याही से जो गजलें लिखी मुझपर
इजाजत हो अगर तो मैं वह किताब रख लूँ?
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all