फिर चूक गया तू आगे बढ़,
तू लक्ष्य प्राप्ति को फिर से लड़।
अपनी कमियों से सबक सीख,
अपनी गाथा तू ख़ुद ही लिख।
तू दिन को दिन न समझ यार,
तू रातों से भी कर ले प्यार।
तू मुश्किलों को झेलजा,
तू खेल ऐसा खेलजा।
चारों तरफ तेरी बात हो,
हो दिन तेरा तेरी रात हो।
पूरे सब अपने सपने कर,
गैरों को भी तू अपने कर।
-मुकेश भारती-
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।