विज्ञापन

थोड़ा थक सा जाता हूँ

MOHD TASVIRUL ISLAM

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            थोड़ा थक सा जाता हूँ अब मैं
        
                                                    
                            
इसलिए दूर तक निकलना छोड़ दिया है
पर ऐसा भी नहीं है कि अब
मैंने अब अपनो से मिलना छोड़ दिया है
फासलें अक्सर रिश्तों के बागीचें मे
अजीब सी दूरियाँ बढ़ा जाते हैं
पर ऐसा भी नहीं है कि अब मैंने अपनो से
मिलना जुलना छोड़ दिया है
हाँ जरा सा अकेला महसूस करने लगा हूँ खुद को
अपनो लोगो की भीड़ में
पर ऐसा भी नहीं है कि अब मैंने उन अपनो से
अपनेपन को जताना छोड़ दिया है
बड़ी कमी सी महसूस होती है अहसासों मे
पर ऐसा भी नहीं है उनके दिल का हाल जानना छोड़ दिया है
पल पल बदलते रिश्तो से अब डर जाने क्यूँ लगता है
अपने जी का जन्जाल बनाना छोड़ दिया है

- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12437 कविताएं

View Profile