विज्ञापन

ऑफिस से घर तक सफर

MOHD TASVIRUL ISLAM

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुप्रीम मंडी बाराखंबा
        
                                                    
                            
करता रहा सफर
अब जाके ये पता चला है
दूर बहुत है घर

चौक से चलकर राम कृष्ण तक
पग पग किया सफर
झंडे मे हनुमान अलौकिक
फिर भी दूर है घर

मार्केट देखा बाग करोल
शानदार कुछ सुन्दर फूल
फिर गाड़ी मेरी सरपट भागी
पहुँचा दी प्लेस अनमोल

माथा पकड़ा सर भी पीटा
कब तक पहूँचूंगा घर
तब तक गाड़ी पहुँच गयी थी
पटेल नगर पर

शादी और शादीपुर में
कीर्ति खूब बढ़ाई है
मोतीचूर के लडडू भी
रमेश के संग खायी है

राजौरी फिर टैगोरी में
गार्डन गार्डन खेला है
सुभाष से फिर मिलकर के
माथे पे तिलक को रेला है

नत मस्तक हो गया दोस्तों
जनकपुरी की नगरी में
चेहरे पर मुस्कान बही है
कि दूर नहीं अब घर

उतर ट्रेन से जल्दी निकला
पकड़ी दो पहिया की गाड़ी
पहुँच गया मैं घर
अहा पहुँच गया मैं घर
 
हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile

Rajiv Tyagi

423 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12437 कविताएं

View Profile