विज्ञापन

अधर पर मुस्कान..

Mohan Ram

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पक गई है आदतें,बातों की खुली चौपाल चाहिए।
        
                                                    
                            
नेता नेता ना रहे,हमें अभ्रष्ट सरकार चाहिए।
संसदीय भेड़ियों को दिल्ली तो कभी भौपाल चाहिए।
राजस्थानी हूं मुझे मेरा शानवाला राजस्थान चाहिए।

पक गई है आदतें ,खुली चौपाल चाहिए।
डूबती तारदे कश्ती, ऐसी पतवार चाहिए।
बिन मेहनत धनबल मिले दोगुना,वार सातों इतवार चाहिए।
भौतिक पूर्वाधार विज्ञान रसायन हो जाये ऐसा चमत्कार चाहिए।

भ्रष्ट हो हम खड़े हमहीं को अभ्रष्ट सरकार चाहिए।
सामाजिक सुरक्षा का खतरा हम ही हैं हमको ही पहरेदार चाहिए।
इर्द-गिर्द चौपाली गुलजार और सामाजिक गठन सुगन्धीदार चाहिए।
रसना पर वाणी संयम नहीं पर दूसरों से राग मल्हार चाहिए।

घर के ना घाट के दुश्मन हैं अनाज के उन्हें चुपड़ी नान चाहिए।
अक्सर अपमानित हैं समाज उन्हें अन्यत्र सामाजिक गठन सम्मान चाहिए।
अन्तर क्या है वाणि माधुर्य में चखनेवाले कान चाहिए।
जिन्दगी को सादा जीवन उच्च विचार,ऊंची दुकान फीका पकवान चाहिए।

किसी को हैवान किसी को शैतान, किसी को राजवान चाहिए।
लाज-लज्जा शानोशौकत,सब तरह से धनवान चाहिए।
अशिक्षित सामाजिक दुल्हे को, ससुर भरपूर दहेजवान चाहिए।
कहे"मोहन जनागल"मुझे अपने समाज,अधर पर मुस्कान चाहिए।

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all