दांव पर लगा दी संपत्ति मां बाप की
एक बिगड़े नबाव ने
उजड़ गया चमन जड़ काट दी
एक बिगड़े नबाव ने
शाही अंदाज उसके
बेफिक्री ख्याल में
तमतमा कर बोलता
अपने लिहाज में
आत्म निर्भर हुआ नहीं उड़ता है मौज में
मुंह के बल गिर गया आया जब होश में
मां की समझायस पर पानी फेंकता था बो
अब समझ आया कितना गलत सोचता था बो