इश्क़ वालों को जाने कैसी बीनाई देता है,
जो भी टूटा हो प्यार में दिखायी देता है!
चौराहे पे थोड़ी भीड़ जमानी पड़ती है,
तब जाके कहीं सच सुनाई देता है!
यकीं कर तो लिया पर जरा बच के रहना,
बे जुबां होता है इंसा जो वक़्त गवाही देता है!
कोई भी जख्म हो कि चाहे कोई भी हो मर्जं,
भर जाता है सबकुछ जब वो दवाई देता है!
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें