बापू तुझे सलाम, बापू तुझे सलाम
जन्म-दिन पर बापू तुझे सलाम
अमन और शांति का दिए पैगाम
जन्म-दिन पर बापू तुझे सलाम
सत्य अहिंसा के थे पुजारी आप
नरम दल के थे अग्रसारी आप
शुरू किए बिहार से चंपारण सत्याग्रह
फिर दांडी मार्च और नमक सत्याग्रह
असहयोग आंदोलन से आई जोश
भारत छोड़ो आंदोलन ने उड़ाई होश
'करो या मरो' का नारा कर दिए आम
जन्म दिन पर बापू तुझे सलाम
राष्ट्रपिता, और हैं भारत की आत्मा
रविंद्रनाथ ने कहा आपको महात्मा
आजादी मिलना नहीं थी आसान
वीर शहीदों ने लुटा दी थी जान
जब देश में हो रही थी बर्बादी
आपके दम से ही मिली आजादी
अंग्रेजों को जीना कर दिए हराम
जन्म-दिन पर बापू तुझे सलाम
बापू तुझे सलाम, बापू तुझे सलाम
जन्म-दिन पर बापू तुझे सलाम