विज्ञापन

मंज़िल-ए-मक़सूद तक जीना तो लाज़िम है आसिफ।।

Md Aasif

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज़िंदगी में चाहे जितना भी ग़म सताए,
        
                                                    
                            
लब पे तबस्सुम का आना तो लाज़िम है आसिफ।।

सदियों की सहती आई हैं ये जो रंजिशें,
इन अश्कों का छलक जाना तो लाज़िम है आसिफ।।

दूसरों की ख़ातिर जो ख़ुद को मिटा रहा है तू,
तेरी इस रूह का तड़प जाना तो लाज़िम है आसिफ।।

सिर्फ़ होंठो से मुस्कुराओ ये काफी नहीं,
तेरी आंखों का मुस्कुराना भी लाज़िम है आसिफ।।

अंधेरों से डरकर यूँ उम्मीदें न छोड़ तू,
रात के बाद सवेरा आना तो लाज़िम है आसिफ।।

वक़्त के थपेड़ों से पत्थर भी पिघलते हैं,
तेरी क़िस्मत का बदलना तो लाज़िम है आसिफ।।

परवाज़-ए-रूह के मुंतज़िर तो हो तुम मगर,
मंज़िल-ए-मक़सूद तक जीना तो लाज़िम है आसिफ।।
16 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6981 कविताएं

View Profile