विज्ञापन

वो बचपन का आँगन

mayank vajpeyee

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वो बचपन का आँगन नित्य मुझे जगाता है
        
                                                    
                            
लाँघ सपनों के परकोटे मिलने नींद में आ जाता है
सूखे पत्ते निश्चल हवा बचपन की
वो भी साथ लिए लाता है
वो शोर भरी अटखेली भी चुपचाप सुनाता है
गाली की कचौड़ी और काँचों के सारे खेल
जाने कैसे बटोरे लिए आता है
बुराई नहीं करता वो तनिक नए आँगन की
वो तो बीते कल का स्वाद चखा जाता है
पेटी बांधे साथ चलो ऐसा नहीं बताता है
सुगंध घोलो उस हवा की इस हवा मे
कह जरा बचपन के सूखे फूल थमा जाता है
बना लो कूँची से इस आँगन को उस जैसा
रंग लो इन दीवारों को उस घर जैसा
थोड़े टूटे बचपन के रंग थमा जाता है
मेरे बचपन का आँगन मुझसे मिलने रोज़ चला आता है
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6910 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10926 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7409 कविताएं

View Profile