विज्ञापन

माता का आह्वान

Manshi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरे पावन मां नवरात्रो में मैने ज्योति मन की जलाई है ,
        
                                                    
                            
लेके नाम तेरा हमने मां तेरे मंदिर को सजाया है ,
आजा मां अँखियों को तेरा इंतजार है ,
तेरी यादों में मां हमने निर बहाये है ,

जो भी द्वारे पे तेरे मां आता है ,
फिर वो खाली नहीं मां जाता है ,
तू दुर्गा है तू ही काली , तू ही खप्पर वाली है ,
तू ही अम्बे माता , तू माता हमारी है ॥

सुना सुना है जीवन मेरा मां , तू आके ममता लुटा जा
फूलों से सजाया है दरबार तेरा तू आके दरश दिखा जा ,
लगी भीड़ भक्तों की है भारी , तू आके सबकी बिगड़ी बना जा,
थाल आरती की सजाए खड़े सारे,आजा मां एक बार तो आजा

आजा मेरे प्यासे नयनो को है आस तेरी ,
आजा मां आके मुझे अपना बना जा  ,
तेरे चरणों में मां हमने शीश झुकाया है ,
आजा मां आके एक बार झलक दिखा जा ॥
-मानसी ठाकुर
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6915 कविताएं

View Profile

MURLI music

60 कविताएं

View Profile