दर्दे सर बिमारी निकले वो
सांस पे यूं भारी निकले वो
शाह हम समझते थे मगर
बस्ती के भिखारी निकले वो
खेल में पजल बदल गए
रस्ते के मदारी निकले वो
गैर जानकर भुला चुके
पुश्तों में हमारी निकले वो
समझे थे परस्त ऐ खुदा
मुर्दों के पुजारी निकले वो
-मारूफ आलम